पूर्व जासूस की बेटी को अस्पताल से छुट्टी मिली

Tuesday, Apr 10, 2018 - 03:59 PM (IST)

लंदनः रूस के पूर्व जासूस की बेटी यूलिया स्क्रीपल को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। यूलिया और उसके पिता को ब्रिटेन के सैलीसबरी शहर में एक नर्व एजेंट द्वारा जहर दे दिया गया था। सैलिसबरी अस्पताल के उप मुख्य कार्यकारी क्रिस्टीन ब्लैनशार्ड ने बताया , ‘‘ अभी उनका उपचार पूरा नहीं हुआ है लेकिन उनमें काफी सुधार है। उन्होंने बताया कि 33 वर्षीय रूसी जासूस ने निजता का सम्मान करने का आग्रह किया है।  उन्होंने कहा कि सर्गेई स्क्रीपल (66) में ‘‘ यूलिया की तुलना में कम सुधार हो रहा है लेकिन हमें उम्मीद है कि आने वाले समय में उन्हें भी अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी।

पिता - पुत्री चार मार्च को सैलीबसरी में एक बेंच पर अचेतावस्था में पाए गए थे जिसे ब्रिटेन के अधिकारियों ने रूस द्वारा हत्या का प्रयास किया जाना बताया था। पश्चिमी देशों ने ब्रिटेन का समर्थन किया लेकिन मॉस्को ने किसी तरह की संलिप्तता से इंकार किया जिसके बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गतिरोध पैदा हो गया था। कई देशों ने रूस के 150 राजनयिकों को निष्कासित कर दिया जिसके बाद मॉस्को ने भी जवाबी कार्रवाई की थी।      
 

Isha

Advertising