ब्रिटिश राजकुमारी अपनी शादी में घाव दिखाने के लिए पहनी 'V' कट ड्रेस

Saturday, Oct 13, 2018 - 03:02 PM (IST)

इंटरनैशनल डेस्कः ब्रिटेन की राजकुमारी यूजिनी ने तकीला एक्‍जीक्‍यूटिव जैक ब्रूक्‍सबैंक से शुक्रवार को विंडसर कैसल में भव्‍य समारोह में शादी कर ली। इस शादी में कई मशहूर हस्तियां शामिल हुए। इस शादी की सबसे खास बात राजकुमारी यूजिनी की पौशाक थी।

यूजिनी ने फिटेड टॉप के साथ लंबी बांह का गाउन पहना। उनकी ड्रेस का आगे व पीछे का हिस्‍सा ऊपर से 'V' कट में था। उन्‍होंने खुद इस तर‍ह की ड्रेस तैयार करने को कहा था जिससे कि उनकी सर्जरी का निशान दिखाई दे सके।

12 साल की उम्र में यूजिनी की सर्जरी हुई थी ताकि स्कोलीओसिस(रीढ़ की हड्डी से जुड़ा एक हिस्‍सा) को ठीक किया जा सके। उन्‍होंने कहा कि लोगों को निशान दिखाने जरूरी थे। 

इसके अलावा यूजिनी ने शादी के गाउन में सिर के घूंघट को भी शामिल नहीं किया। यह ब्रिटिश राजवंश की परंपरा से काफी अलग था। कुछ महीने पहले प्रिंस हैरी की शादी में उनकी पत्‍नी मेगन मार्केल ने परंपरागत घूंघट वाला गाउन पहना था हालांकि प्रिंस हैरी ने काफी सादगी से शादी की थी।यूजिनी और उनके पति जैक सात साल से डेट कर रहे थे। इसी साल जनवरी में निकारगुआ की यात्रा में दोनों ने सगाई की थी।

Isha

Advertising