पाकिस्तान में रमजान राहत पैकेज समाप्ति के बाद बढ़ी महंगाई, तीन प्रांतों में पड़े खाने के लाले

punjabkesari.in Sunday, May 08, 2022 - 03:35 PM (IST)

पेशावरः जैसे ही पाकिस्तान सरकार का रमजान राहत पैकेज समाप्त हुआ, देश में विभिन्न खाद्य उत्पादों की कीमतों में उछाल आ गया है। यूटिलिटी स्टोर्स कॉरपोरेशन (USC) ने शनिवार को दाल, खाना पकाने के तेल और बेसन सहित विभिन्न खाद्य उत्पादों की नई दर सूची जारी की। डॉन की रिपोर्ट के अनुसार सूची के अनुसार, दाल मैश और दाल मूंग पर पाकिस्तानी 10 रुपए प्रति किलो की छूट को वापस ले लिया गया है, जबकि बेसन की कीमत में पाकिस्तानी रुपए 20 रुपए प्रति किलो की बढ़ोतरी की गई है।

 

बता दें कि देश में चरमराती अर्थव्यवस्था, कोरोना महामारी के साथ-साथ महंगाई और खाद्य संकट सरकार के लिए बड़ी समस्या बनी हुई है। पाकिस्तान के तीन प्रांत बलूचिस्तान, खैबर पख्तूनख्वा और सिंध प्रांत खाद्य संकट से बुरी तरह से जूझ रहे हैं और लोगों को खाने के लाले पड़े हुए हैं। हाल ही में खाद्य संकट पर जारी की गई एक वैश्विक रिपोर्ट में इस बात की जानकारी दी गई है। 

 

पाकिस्तानी अखबार डान की रिपोर्ट के अनुसार, देश में खाद्य और ईंधन की कीमतों में वृद्धि, सूखे की स्थिति, पशुओं की बीमारियों और बेरोजगारी के मुद्दों के कारण राष्ट्रीय खाद्य दरों में वृद्धि हुई है। इसके अलावा पशुओं से संबंधित तमाम परेशानियां लोगों को व्यथित करने वाली हैं। कई पाकिस्तानी पशुधन धारकों ने चारागाह और चारा खरीदने में परेशानी, पानी की दुर्गमता और पशु चिकित्सा सेवाओं तक पहुंचने में कठिनाई के साथ-साथ प्रचलित पशुधन रोगों के कारण फसल और पशुधन उत्पादन में कमी के बारे में अपनी चिंता व्यक्त की है। 

 

बता दें कि एक या अधिक पशुओं के समूह को, जिन्हें कृषि सम्बन्धी परिवेश में भोजन, रेशे तथा श्रम आदि सामग्रियां प्राप्त करने के लिए पालतू बनाया जाता है, उसे पशुधन कहते हैं।‌ पाकिस्तान के बलूचिस्तान और सिंध में बारिश की कमी ने पशुधन और फसल उत्पादन को काफी कम कर दिया था, सूखे के कारण दोनों प्रांतों में ढेरों समस्याएं सामने आ रही हैं।  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Recommended News

Related News