गन प्वॉइंट पर पीटता था बॉयफ्रेंड, लड़की ने जानवरों के अस्पताल में लिया ऐसे बदला
Thursday, Oct 11, 2018 - 05:24 PM (IST)
फ्लोरिडाः Florida में कुछ एक लड़की ने अपने बॉयफ्रेंड की ज्यादतियों से एेसा बदला लिया कि लोगों के होश उड़ गए। जानकारी के अनुसार एक फ्लॉयड नामक शख्स अपनी गर्लफ्रेंड रिशेलको घर में बंद कर गन प्वॉइंट पर रखकर खूब मारता था। इसका बदला लेने के लिए लड़की ने फिर कुछ ऐसा किया जिससे बॉयफ्रेंड को खतरनाक सजा मिली। दोनों अपने डॉग का चेकअप कराने जानवरों के अस्पताल में पहुंचे थे। वहां भी बॉयफ्रेंड गन लेकर पहुंचा था। लड़की ने फिर हिम्मत करके बड़ा कदम उठाया।
गर्लफ्रेंड वॉशरूम में जाने का बहाना कर धीरे से रिसेप्शन काउंटर पर गई और एक चिट्ठी रिसेप्शनिस्ट को दी।चिट्ठी में लिखा था- 'पुलिस को बुलाओ, मेरा बॉयफ्रेंड थ्रेड कर रहा है। उसके पास गन है, उसे जाने मत देना। इसके बाद वो वापस बॉयफ्रेंड के पास चली गई। अस्पताल में दोनों वेटिंग रूम में बैठे हुए थे । जैसे ही रिसेप्शनिस्ट ने उस चिट्ठी को पढ़ा तो उन्होंने हिम्मत करके पुलिस को बुला लिया। उस वक्त लड़की बॉयफ्रेंड के साथ अकेले उस कमरे में बैठी हुई थी।वहां भी बॉयफ्रेंड उससे बड़ी ही अजीब तरह से बात कर रहा था।
15 मिनट बाद पुलिस आई और गन के साथ बॉयफ्रेंड को लेकर चली गई। जिसके बाद लड़की चीख-चीखकर रोई और पूरी कहानी पुलिस को सुनाई। उसने शरीर पर पिटाई के निशान दिखाए और शख्स को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की। फ्लॉयड को ले जाने के बाद रिशेल को अस्पताल ले जाकर उसका इलाज कराया गया। घरेलू हिंसा के तहत अरेस्ट किया गया फ्लॉयड Volusia County Branch Jail में बंद है। रिशेल ने बड़ी ही हिम्मत से ये कदम उठाया। अगर उसने ऐसा नहीं किया होता तो उसकी जान भी जा सकती थी।