फ्लोरेंस तूफान ने ली 8 लोगों की जान, बारिश और तेज हवाओं ने मचाई तबाई

Sunday, Sep 16, 2018 - 09:46 AM (IST)

विल्सन/नॉर्थ कैरोलिनाः अमरीका में उष्णकटिबंधीय तूफान फ्लोरेंस के कारण नॉर्थ कैरोलिना और साउथ कैरोलिना में भारी बारिश के बाद तूफान ने शनिवार को आतंरिक इलाकों में दस्तक दी। तूफान के कारण अब तक कम से कम आठ लोगों की मौत हो गयी है। भारी बारिश के कारण दोनों प्रांतों में काफी नुकसान हुआ है। फ्लोरेंस के शुक्रवार को समुद्री तट से टकराने के बाद हुई भारी बारिश और तेज हवाओं के कारण काफी तबाही हुई है।

अमरीकी तट रक्षक बल के अधिकारी माइकल हीम्स ने बताया कि नॉर्थ कैरोलिना में बाढ़ के पानी में फंसे हुए करीब 50 लोगों को हेलिकॉप्टर के जरिए सुरक्षित बचा लिया गया। नॉर्थ कैरोलिना में 26000 से अधिक लोगों ने राहत शिविरों में शरण ली हुई है। तूफान के कारण नॉर्थ कैरोलिना में 6,76,000 घरों और व्यापारिक इमारतों की बिजली काट दी गयी है, जबकि साउथ कैरोलिना में 119,000 घरों के लोगों बिना बिजली के रहने के लिए मजबूर हैं। 

व्हाइट हाउस ने एक बयान जारी कर कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने राहत एवं बचाव अभियान के लिए संघीय कोष से मदद देने को मंजूरी प्रदान कर दी है और वह अगले सप्ताह प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर स्थिति का जायजा लेंगे। राष्ट्रीय तूफान केंद्र के मुताबिक, फ्लोरेंस जैसे-जैसे साउथ कैरोलिना की ओर बढ़ रहा है, उसकी तीव्रता में कमी आ रही है। तूफान के कारण 45 मील प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल रही हैं।  

Isha

Advertising