रूस में बाढ़ का कहर, 400 से अधिक लोग अस्पताल में भर्ती

Saturday, Jul 06, 2019 - 09:49 PM (IST)

तुलुनः रूस के इरकुत्स्क क्षेत्र में बाढ़ के बाद 400 से अधिक लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया और 13 लोग अभी भी लापता है। नागरिक रक्षा, आपतकाल एवं आपदा राहत उप मंत्री पावेल बरिशेव ने शनिवार को यह जानकारी दी।

बरिशेक ने कहा, ‘‘दुर्भाग्यवश 22 लोगों की मौत हो गयी, 410 लोगों को अस्पताल में भर्ती किया गया है, 2165 घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया और 13 लोग अभी भी लापता हैं। उन्होंने कहा जून के अंत तक भारी बारिश और बाढ़ से 33 हजार से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। प्रशासन ने आपातकाल की घोषणा की है और राहत एवं बचाव कार्य अभियान शुरू किया गया है।

रूस के ऊर्जा मंत्री के अनुसार बाढ़ के बाद लगभग एक हजार लोग बिना बिजली के रह रहे हैं। रूस के उप प्रधानमंत्री विटाले मुटको ने आज मीडिया को बताया क्षेत्र में सामाजिक बुनियादी ढांचे को पुनर्स्थापित करने के लिए करीब 8.5 अरब रुबल्स यानी 13.33 करोड़ डालर की जरुरत होगी। 

 

Pardeep

Advertising