नाइजीरिया में बाढ़ से अब तक 100 लोगों की मौत

Wednesday, Sep 19, 2018 - 05:52 PM (IST)

अबुजाः नाइजीरिया में भयानक बाढ़ से अब तक 10 राज्यों में 100 लोगों की मौत हो चुकी है। सरकार ने इस प्राकृतिक आपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित कर दिया है। देश की मुख्य राहत एजेंसी ने मंगलवार को ये जानकारी दी। देश में हुई भारी बारिश से नाइजर और बेन्यू नदी का पानी अपने तटों को लांघकर खेतों और सड़कों पर भर गया है।

बाढ़ की वजह से लाखों लोग अपने घरों में फंसे हुए हैं। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एजेंसी (एनईएमए) के सनी दाती ने बताया, ' हमने चार राज्यों कोगी, डेल्टा, अनाम्ब्रा और नाइजर में राष्ट्रीय आपदा घोषित कर दिया है। ' इसके अलावा आठ राज्यों पर भी नज़र रखी जा रही है जो बाढ़ से प्रभावित हैं।

Tanuja

Advertising