वियतनाम में बाढ़ और भूस्खलन ने मचाई तबाही, 7 लोगों की मौत व 12 लापता

Monday, Jun 25, 2018 - 12:37 PM (IST)

इंटरनेशनल डेस्क: उत्तरी वियतनाम में भारी बारिश के कारण आई बाढ़ और भूस्खलन में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई और 12 अन्य लोग लापता हैं। प्रांतीय सरकार ने एक बयान में कहा कि सबसे अधिक लाई चाऊ क्षेत्र प्रभावित हुआ हैं वहां पांच लोगों की मौत हो गई है जबकि लापता हुए 12 लोगों की तलाश की जा रही है।   

वियतनाम आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने एक बयान में कहा कि निकटवर्ती हा गियांग प्रांत में मकान ढहने से दो लोगों की मौत हो गई। कुछ इलाकों में भूस्खलन से यातायात भी प्रभावित हुआ है। अगले दो दिन तक क्षेत्र में भारी बारिश होने की आशंका है। दक्षिणपूर्व एशियाई देश में बाढ़ और तूफान से हर साल सैकड़ों लोग मारे जाते हैं और अरबों डॉलर का नुकसान होता है।
     

vasudha

Advertising