ब्रिटेन संसद के पास हमले में पांच दक्षिण कोरियाई घायल

Thursday, Mar 23, 2017 - 04:45 PM (IST)

सोल:ब्रिटेन संसद के पास हुए आतंकवादी हमले में 5 दक्षिण कोरियाई नागरिक भी घायल हुए हैं।

विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में बताया कि तीन महिलाएं और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। एक अन्य महिला के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।पांच में से चार को बाद  में अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने बीजिंग में बताया कि इस हमले में चीन के पर्यटकों को भी हल्की चोटें आई हैंं।

गौरतलब है कि इस हमले में पांच लोग मारे गए जिसमें हमलावर भी शामिल था। हमलावर ने वेस्टमिंस्ट ब्रिज में  पैदल चलने वालों को कार से रौंद दिया और बाद में एक पुलिस कर्मी की हत्या कर दी। हमले में 20 लोग घायल हो गए। 

Advertising