पाकिस्तान में बकरीद पर कुर्बानी देने और इस्लामिक शब्द बोलने पर 5 लोग गिरफ्तार !

Thursday, Jul 14, 2022 - 02:50 PM (IST)

इंटरनेशनल डेस्कः पाकिस्तान में कथित रूप से बकरीद के मौके पर कुर्बानी देने के चलते 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जिन लोगों को कुर्बानी देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है, वे अहमदिया समुदाय से आते हैं। पाकिस्तान में इस समुदाय के सदस्यों को मुसलमान नहीं माना जाता और उन्हें कई तरह के अधिकारों से वंचित रखा गया है। रिपोर्ट के मुताबिक गिरफ्तार किए गए 5 लोगों में से 3 फैसलाबाद के हैं, जबकि 2 शेखूपुरा के रहने वाले हैं।

 

इन पर बकरीद के दिन कुर्बानी देकर मुस्लिमों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगा है।  पुलिस ने पाकिस्तान दंड संहिता की धारा 298सी के तहत के मामला दर्ज कर इनकी गिरफ्तारी की है। पाकिस्तान की पुलिस ने  10 जुलाई को एक शख्स की शिकायत पर ये कार्रवाई की है। शिकायत   ईद-उल-अजहा के अनुसार पंजाब प्रांत में इन लोगों ने अपने घरों में कुर्बानी दी।  

 

पुलिस ने बताया कि शिकायत करने वाले ने दावा किया कि उसने अहमदिया समुदाय के लोगों को रविवार के दिन ईद पर फैसलाबाद स्थित अपने घर में कुर्बानी देते देखा। पुलिस FIR में कहा गया कि अहमदिया समुदाय के इन लोगों के घर में एक बकरी और एक गाय की कुर्बानी दी गई।  शिकायतकर्ता ने कहा कि पांचों अहमदियों ने इस मौके पर ईद-उल-अजहा मनाकर और कुर्बानी देकर मुसलमानों की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। 
 

Tanuja

Advertising