मछली ने मारा शख्स को थप्पड़, Video देख नहीं रोक पाएंगे हंसी
Friday, Sep 28, 2018 - 06:05 PM (IST)
इंटरनैशनल डेस्कः अक्सर लोग सोशल मीडिया पर कोई न कोई वीडियो डालते रहते है। आजकल एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। ये वीडियो न्यूजीलैंड का बताया जा रहा है। इस वीडियो में एक सील मछली ने बोट चला रहे एक व्यक्ति को ऑक्टोपस की मदद से थप्पड़ जड़ दिया। इंस्टा पर शेयर किया ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है।
शख्स का नाम कायल बताया जा रहा है। काइली अपने दोस्तों के साथ वीकेंड मनाने के लिए बोट पर सवार था तभी एख सील मछली ने अपने पंजों से ऑक्टोपस को पानी से उठाया औऱ काइली के चेहरे पर जोरदार छप्पड़ दे मारा। इस घटना को कायल के दोस्त ने अपने कैमरे में कैद कर लिया। जिसके बाद कायल ने अपने इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को शेयर किया था।