घाना में कोरोना पॉजिटिव पहले मरीज ने तोड़ा दम

Sunday, Mar 22, 2020 - 10:39 AM (IST)

अक्कराः घाना के राष्ट्रपति नाना अडो दनकवा अकुफो-अडो ने शनिवार की देर रात कोरोना वायरस से देश में पहली मौत होने की पुष्टि की।   अकुफो-अडो ने कहा,‘‘गुरुवार को कोरोना पॉजिटिव पाया गया मरीज ने आज दम तोड़ दिया।

 

लेकिन अन्य मरीज ठीक हैं और उनका इलाज किया जा रहा है।'' स्वास्थ्य उप मंत्री एलेक्सजेंडर अब्बान ने कहा कि गुरुवार को कोरोना पॉजिटिव पाए गए 61 वर्षीय लेबनान के व्यापारी की मौत हो गयी। उल्लेखनीय है कि शनिवार तक घाना में कोरोना वायरस के 21 मामलों की पुष्टि हुई है।  

Tanuja

Advertising