पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में गोलीबारी, छह लोगों की मौत

Saturday, Sep 28, 2019 - 06:14 PM (IST)

पेशावरः पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में शनिवार को अज्ञात बंदूकधारियों ने एक यात्री वैन पर अंधाधुंध गोलियां चलायीं। हादसे में छह लोग मारे गए जबकि चार अन्य घायल हो गए।

पुलिस ने बताया कि हमलावरों ने हांगु जिले के जरगारी में एक वाहन को निशाना बनाया। शवों और घायलों को हांगु के जिला अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस को यह मामला पुरानी रंजिश का लगता है। मामले की जांच चल रही है।

 

Yaspal

Advertising