अमेरिका के कैलिफोर्निया में गोलीबारी, एक व्यक्ति की मौत

Monday, Feb 03, 2020 - 10:42 PM (IST)

कैलिफॉर्नियाः अमेरिका के कैलिफोर्निया में सोमवार सुबह एक बस में एक व्यक्ति गोली चलकर एक व्यक्ति को मार डाला, जबकि पांच अन्य घायल हैं। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है, इनमें से एक की हालत गंभीर है। बस में 40 लोग सवार थे और यह लॉस एंजेलिस से सैन फ्रांसिस्को जा रही थी। गोलीबारी करने वाले संदिग्ध को हिरासत में ले लिया गया है।

बस में गोलीबारी लॉस एंजेलिस से करीब 80 मील दूर लेबेक के नजदीक हुई। अधिकारियों ने बताया कि गोलीबारी के तुरंत बाद ड्राइवर ने संदिग्ध को बस से नीचे उतरवाया। नीचे उतरते समय हमलावर ने बंदूक को बस में ही छोड़ दिया। यह घटना एक गैस स्टेशन के नजदीक हुई।

कैलिफोर्निया हाईवे पेट्रोल कम्युनिकेशंस के सुपरवाइजर स्टीव लोफ्टस ने बताया कि संदिग्ध को हिरासत में ले लिया गया है। हमले के पीछे क्या उद्देश्य था अभी यह पता नहीं चला है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पांचों घायलों में एक की हालत नाजुक है उसे एयरलिफ्ट कर अस्पताल ले जाया गया है।

Pardeep

Advertising