इंडोनेशियाः पटाखा फैक्टरी में भीषण आग, 23 की मौत 43 घायल

Thursday, Oct 26, 2017 - 03:01 PM (IST)

जकार्ताः इंडोनेशिया में एक पटाखा फैक्टरी में भीषण आग लगने से 23 लोगों की मौत हो गई और 43 घायल हो गए। पुलिस के अनुसार इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता के शहर तंजानांग में  स्थित इस फैक्टरी में लगभग 9 बजे आग लगी जिसे बुझाने के लिए मध्य-दोपहर तक अग्निशमन कर्मी मशक्कत कर रहे थे।

टंगेरग कोटा पुलिस प्रमुख हैरी कुर्नियावान ने बताया कि आग में 10 लोग तो पूरी तरह राख हो गए जिनकी पहचान होना मुश्किल है।  फैक्टरी से पीड़ितों को निकाला जा रहा है।   

Advertising