8.2 तीव्रता भूकंप के झटकों से दहला फिजी का टोंगा द्वीप

Sunday, Aug 19, 2018 - 11:51 AM (IST)

टोंगा:  दुनिया के मशहूर टूरिस्ट स्पॉट फिजी के टोंगा द्वीप में भारतीय समयानुसार तड़के 6.07 बजे भूकंप का एक तगड़े झटके महसूस किए गए। रिएक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 8.2 दर्ज की गई।

 इसका केंद्र प्रशांत महासागर में जमीन से करीब 580 किलोमीटर नीचे था।  भूकंप से पर्यटकों और स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई।  हालांकि इस भूकंप में जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। इस बीच प्रशांत सुनामी केंद्र ने भी सुनामी की आशंका से इंकार  किया है।

Tanuja

Advertising