अमरीकाः बैंक से धोखाधड़ी मामले में पाक अधिकारी गिरफ्तार

Thursday, Jul 27, 2017 - 05:16 PM (IST)

वॉशिंगटनः बैंक से धोखाधड़ी के मामले में FBI ने एक पाकिस्तानी अधिकारी को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बताया कि ये शख्स अमरीका छोड़ने की फिराक में था लेकिन एयरपोर्ट पर धर लिया गया। इसका नाम इमरान अवान है जिसकी उम्र 37 साल बताई जा रही है। FBI के मुताबिक ये शख्स लाहौर जाने की फिराक में था। 

इमरान की पत्नी हीना अल्वी और बच्चों पहले ही अमरीका छोड़ पाकिस्तान चले गए थे। अब नहीं लगता कि इमरान की पत्नी और बच्चे वापस अमरीका आएंगे। इमरान एक अमरीका सांसद का आईटी सहयोगी था। एफबीआई ने उसके कम्प्यूटर को खंगाला है जिसमें कुछ अहम जानकारियां मिली हैं।  फिलहाल मामले की जांच चल रही है और इमरान को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Advertising