नाइटक्लब में डांस करते FBI एजैंट से हुई शर्मनाक हरकत (Video Viral)

Monday, Jun 04, 2018 - 10:25 AM (IST)

वॉशिंगटनः अमरीका की खुफिया जांच एजैंसी (FBI)  एजैंट की नाइटक्लब में डांस दौरान एक अजीब हरकत का किस्सा सामने आया है।  ऑफ ड्यूटी यह FBI एजैंट डेनवर के नाइटक्लब में डांस कर रहा था तभी गलती से उसने बार के शख्स के पैरों पर गोली चला दी।
 

डेनवर पुलिस के प्रवक्ता सनी जैक्सन ने बताया कि घायल शख्स को तुरंत नज़दीकी अस्पताल में ले जाया गया। एजैंट की पहचान गुप्त रखी गई है। जैक्सन ने आगे बताया कि एजैंट डाउनटाउन नाम के एक नाइटक्लब में करीब रात 12.45 पर डांस कर रहा था तभी उसके बेल्ट से बंधीं बंदूक नीचे गिर गई।

बंदूक को उठाते हुए एजैंट से गोली चल गई और सामने खड़े शख्स के पैरों में लग गई। इस पूरे मामले को  FBI सुपरवाइज़र को सौंपने से पहले डेनवर पुलिस ने एजैंट से पूछताछ की। इस मामले में  पर फिलहाल FBI प्रवक्ता मारिका पुतनाम ने कोई टिप्पणी नहीं की।

 

Tanuja

Advertising