म्यूजिक इंडस्ट्री में शोक की लहर, फेमस सिंगर का लाइव कॉन्सर्ट में निधन, पसरा मातम
punjabkesari.in Monday, Mar 31, 2025 - 11:34 AM (IST)

इंटरनेशनल डेस्क: तुर्की के प्रसिद्ध गायक वोल्कन कोनक का अचानक निधन हो गया, जिससे म्यूजिक इंडस्ट्री में गम की लहर दौड़ गई है। उनके चाहने वाले और प्रशंसक इस खबर से स्तब्ध हैं और सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।वोल्कन कोनक साइप्रस में एक म्यूजिक कॉन्सर्ट के दौरान परफॉर्म कर रहे थे, जब वह अचानक मंच पर बेहोश होकर गिर पड़े। वहां मौजूद मेडिकल टीम ने उन्हें तुरंत प्राथमिक उपचार दिया और जल्द ही फामागुस्टा स्टेट हॉस्पिटल ले जाया गया। फामागुस्टा स्टेट हॉस्पिटल के डॉक्टरों और मेडिकल टीम ने वोल्कन कोनक को बचाने के लिए 40 मिनट तक CPR दिया, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। रात 12:42 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
Kuzey’in Asi Çocuğu, Karadenizin ve Ülkemizin güçlü sesi Volkan Konak, ömrünü adadığı sahnede kalp krizi geçirerek hayatını kaybetti. Allah’tan rahmet yakınlarına başsağlığı diliyorum. Büyük ama çok büyük bir kayıp...#volkankonak
— Mehmet Altunışık (@mehmetaltunisk) March 31, 2025
pic.twitter.com/beG2rTHkCO
कौन थे वोल्कन कोनक?
वोल्कन कोनक का जन्म 27 फरवरी 1967 को हुआ था और वह तुर्की के सबसे चर्चित गायकों में से एक थे। उन्हें 'उत्तर के बेटे' के नाम से भी जाना जाता था। उनकी गायकी में काले सागर क्षेत्र की संस्कृति और लोकगीतों की झलक मिलती थी। उन्होंने कई सुपरहिट गाने दिए, जिनमें सेराहपासा, इफुलिम, मरांडा, मनोल्या और दल्या शामिल हैं। वोल्कन कोनक ने अपने करियर में कई हिट एल्बम दिए। 2006 में रिलीज हुई उनकी एल्बम मोरा को तुर्की रिकॉर्डिंग प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन (एमयू-वाईएपी) द्वारा गोल्ड पट्टिका से सम्मानित किया गया था।
म्यूजिक इंडस्ट्री में शोक की लहर
उनके निधन की खबर फैलते ही म्यूजिक इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई। उनके प्रशंसक और सहयोगी सोशल मीडिया के जरिए दुख व्यक्त कर रहे हैं। अंकारा के मेयर मंसूर यावस ने भी उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, "उत्तर का बेटा, जिसने अपनी पावरफुल आवाज से हमारे दिलों को झकझोर दिया, अब सिर्फ हमारी यादों में रहेगा।"
फैंस ने दी श्रद्धांजलि
उनके फैंस सोशल मीडिया पर भावुक संदेश साझा कर रहे हैं और उनके गीतों को याद कर रहे हैं। कोनक के चाहने वाले उन्हें हमेशा उनकी मधुर आवाज और शानदार गायकी के लिए याद रखेंगे।