कॉस्मैटिक सर्जरी बनी जानलेवा! 38 साल की Famous इंफ्लुएंसर की मौत, इंस्टाग्राम पर थे 70,000 Followers

punjabkesari.in Wednesday, Jan 07, 2026 - 09:36 AM (IST)

Italian influencer dies: सोशल मीडिया की दुनिया से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। इटली की प्रसिद्ध सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर यूलिया बुर्तसेवा (Yulia Burtseva) की रूस में कॉस्मेटिक सर्जरी के दौरान मौत हो गई। इस दुखद घटना ने ब्यूटी ऑपरेशंस और शरीर के साथ किए जाने वाले जोखिम भरे प्रयोगों की सुरक्षा पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

कौन थीं यूलिया बुर्तसेवा?

38 वर्षीय यूलिया इटली के नेपल्स की रहने वाली थीं और सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय थीं। इंस्टाग्राम पर उनके लगभग 70,000 फॉलोअर्स थे। वह अक्सर अपनी छोटी बेटी और पति ज्यूसेपे के साथ लाइफस्टाइल, हेल्थ केयर और मजेदार व्लॉग्स साझा करती थीं। फैंस उन्हें एक खुशमिजाज मां और फिटनेस के प्रति जागरूक महिला के रूप में जानते थे।

PunjabKesari

इटली से रूस तक का जानलेवा सफर

यूलिया अपनी शारीरिक बनावट को और आकर्षक बनाने के लिए एक खास सर्जरी कराना चाहती थीं। इसके लिए उन्होंने रूस की राजधानी मास्को को चुना। 4 जनवरी को मास्को पहुंचने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो भी शेयर किए थे जिनमें वे काफी उत्साहित नजर आ रही थीं। रिपोर्ट्स के अनुसार यूलिया ने अपने निचले शरीर (Buttocks) को सुडौल बनाने के लिए सर्जरी करवाई थी।

PunjabKesari

कैसे हुई मौत? 'एनाफिलेक्टिक शॉक' ने ली जान

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सर्जरी की प्रक्रिया के दौरान यूलिया की स्थिति अचानक बिगड़ने लगी। डॉक्टरों के अनुसार सर्जरी के दौरान उन्हें एनाफिलेक्टिक शॉक (Anaphylactic Shock) लगा। यह एक ऐसी गंभीर और जानलेवा एलर्जी प्रतिक्रिया है जो एनेस्थीसिया या दवाओं के कारण हो सकती है। इस स्थिति में मरीज का ब्लड प्रेशर तेजी से गिर जाता है, शरीर में सूजन आ जाती है और सांस लेने में दिक्कत होने लगती है। अस्पताल ले जाने के बावजूद डॉक्टर उनकी जान नहीं बचा सके।

PunjabKesari

ब्यूटी इंडस्ट्री के लिए बड़ी चेतावनी

विशेषज्ञों का कहना है कि खुद को सुंदर दिखाने की होड़ और सस्ते देशों में जाकर सर्जरी कराने का चलन (Medical Tourism) अक्सर खतरनाक साबित होता है।

  • सुरक्षा पर सवाल: क्या क्लिनिक में पर्याप्त आपातकालीन सुविधाएं थीं? क्या सर्जरी से पहले एलर्जी टेस्ट किए गए थे? इन सवालों की जांच रूस की पुलिस कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Rohini Oberoi

Related News