सिर्फ बिकिनी में चढ़ती थी ऊंचे पहाड़ों पर, हुआ खतरनाक अंजाम (pics)

Tuesday, Jan 22, 2019 - 05:27 PM (IST)

बीजिंगःऊंचे पहाड़ों पर सिर्फ बिकिनी में फोटो खिंचवा कर सोशल मीडिया पर छाने वाली ताईवान की महिला गिगू वू (36) की ऊंचाई पर ठंड से मौत हो गई। ताईवान के युशान माउंटेन पर वह हादसे की शिकार हो गई। वह पहाड़ से 65 फुट नीचे गिर गई।

इसके बाद उन्होंने एक दोस्त को सैटेलाइट फोन से आपात कॉल किया लेकिन बचाए जाने से पहले ही उसकी मौत हो गई। खराब मौसम की वजह से हेलिकॉफ्टर समय रहते उन तक नहीं पहुंच सका। आपात फोन करने के 28 घंटे बाद उनकी डेड बॉडी बरामद की गई। स्थानीय अधिकारियों ने कहा कि उन्होंने पहले भी 3 बार हेलिकॉप्टर भेजने की कोशिश की थी लेकिन खराब मौसम की वजह से उसे वापस आना पड़ा। करीब एक हफ्ते पहले गिगू अकेली ही पहाड़ पर चढ़ने के लिए गई थी।

दोस्त को आपात कॉल करने के दौरान उन्होंने कहा था कि वह एक खाई में फंसी हुई है और घायल होने की वजह से हिल नहीं सकती। दोस्त ने इसके बाद नैनतू फायर सर्विस को महिला के बारे में जानकारी दी। गिगू ताईवान की सबसे ऊंची पहाड़ी चोटी पर चढ़ने की कोशिश कर रही थी।फेसबुक और इंस्टाग्राम पर गिगू लगातार ग्लैमरस फोटोज अपलोड किया करती थीं।

Tanuja

Advertising