70 सालों से बंद घर के दरवाजे ने खोल दी किस्मत ! (pics)

Monday, Sep 18, 2017 - 12:56 PM (IST)

पेरिसः यदि आपके घर में कोई ऐसा कमरा है जिसको आपने कभी खोल कर नहीं देखा तो हो सकता है कि अब खोलने से आपकी किस्मत बदल जाए। जी हां, पेरिस  में 1939 में जब नाजियों ने आक्रमण किया था तो कई पारसी घर छोड़कर बाहर रहने लगे और दोबारा कभी अपने वतन नहीं लौटे। दूसरे विश्व युद्ध के बाद इनके घरों को भूला दिया गया। लेकिन जब एक पारसी का परिवार सालों के बाद पेरिस लौटा तो दरवाजा खोलते ही सभी लोगों की आंखें खुली की खुली ही रह गई। 

पेरिस में रहने वाली मैडम डी फ्लोरियन ने जब नाजियों के डर से घर छोड़ा था तब वो मात्र 23 साल की थी। जान बचाने के लिए उन्होंने फ्रांस को अपना नया ठिकाना बना लिया था। उनके वापस पेरिस जाने का कोई इरादा नहीं था। 2010 में जब फ्लोरियन की मौत हुई, तब उनके परिवार को पता चला कि पिछले 70 सालों से फ्लोरियन पेरिस के अपने घर का रेंट भर रही थीं।

जब फ्लोरियन के परिवार वालों ने सालों के बाद घर का दरवाजा खोला तो दंग रह गए। घर के अंदर बेशकीमती चीजें, जैसे पेंटिंग्स और उस दौर के सामान, जिनकी कीमत अब लाखों-करोड़ों में थी। फ्लोरियन का मेकअप किट अब विंटेज बन चुका था। इसके अलावा कई बेशकीमती पेंटिंग्स घर की दीवारों की लगी थी।

Advertising