‘प्रथम महिला’ को लेकर ‘निष्पक्ष’ नहीं है फर्जी मीडिया: ट्रंप

Wednesday, Jun 06, 2018 - 11:12 PM (IST)

वॉशिंगटन: अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को कहा कि फर्जी मीडिया प्रथम महिला मेलानिया के स्वास्थ्य को लेकर ‘‘अन्यायपूर्ण’’ और ‘‘ दुर्भावनापूर्ण’’ रहा है। 

हाल में मामूली ऑपरेशन से गुजर चुकीं मेलानिया के स्वास्थ्य को लेकर उन्होंने मीडिया पर गलत रिपोर्टिंग का आरोप लगाया। ट्रंप ने ट्वीट किया ,‘‘ फर्जी न्यूज मीडिया मेरी पत्नी और प्रथम महिला मेलानिया के प्रति बेहद अन्यायपूर्ण और दुर्भावनापूर्ण रहा है। 

सर्जरी के बाद उनके स्वास्थ्य लाभ को लेकर फर्जी मीडिया ने जो रिपोर्ट की, फिर चाहे वह उनका मौत के मुंह से बाहर निकलना हो, व्हाइट हाउस (और मुझे) छोड़कर न्यूयार्क या वर्जीनिया जाना हो, हर रिपोर्ट उसने उनके प्रति दुर्भावना के इरादे से की।’’ ट्रंप ने कहा कि प्रथम महिला बहुत अच्छा कर रही हैं। उन्होंने कहा , ‘‘ सब कुछ फर्जी है। वह वाकई में बहुत अच्छा कर रही हैं।’’ 

 

 

Pardeep

Advertising