CIA अधिकारी ने किया कबूल-पुतिन ने अमेरिकी चुनाव में दिया था दखल

Tuesday, Sep 10, 2019 - 02:15 PM (IST)

लॉस एंजलिसः अमेरिका में डेमोक्रेट्स की तरफ से रिपल्बिकन पार्टी पर 2016 में हुए राष्ट्रपति चुनाव में रूस के दखल का आरोप लगता रहा है। इस बीच रूस में रहे अमेरिकी खुफिया एजेंसी CIA के एक अधिकारी ने दावा किया है कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने ही अमेरिकी चुनाव में दखल का आदेश दिया था। अमेरिकी अखबा से बात करते हुए पूर्व  CIA अधिकारी ने कहा कि 2016 में  CI  के सभी अधिकारियों के रिकॉर्ड का रिव्यू करने का आदेश मिला था।
 

जिस अधिकारी ने ये दावा किया है कि रूस में बतौर जासूस राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के करीबियों में से एक था, जो  CIA के लिए काम कर रहा था। 2016 में जब अमेरिका में चुनाव हुए तो उसकी तरफ से CIA को इस बारे में रिपोर्ट भी दी गई। ना सिर्फ 2016 के अमेरिकी चुनाव बल्कि 2018 में हुए मध्यावधि चुनाव में भी रूस का हाथ था। CIA अधिकारी ने  बताया कि जब उन्होंने रूस के दखल वाली बात CIA को बताई तो उसके बाद उनका करियर खत्म हो गया क्योंकि बाद में उनसे कोई काम नहीं लिया गया।

 

2017 में इस मामले के खुलने के बाद सीआईए के इस अधिकारी को रूस से निकाल दिया गया।. दावे के मुताबिक, व्लादिमीर पुतिन ने इस दखल के आदेश दिए थे जिसमें रूस का मकसद डोनाल्ड ट्रंप को फायदा पहुंचाना था और बाद में ऐसा ही हुआ। डोनाल्ड ट्रंप को बड़ी जीत मिली, लेकिन डेमोक्रेट्स हार गए। गौरतलब है कि जब से डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रपति का पद संभाला है तभी से उनके रूस से चुनाव जीतने की बात सामने आती रही है। इसको लेकर अमेरिका में संसदीय कमेटी की जांच भी चल रही है, जिसकी अगुवाई रॉबर्ट मूलर कर रहे थे। हालांकि, कमेटी की रिपोर्ट में कहा गया था कि डोनाल्ड ट्रंप ने चुनाव में रूस की कोई मदद नहीं ली।
 

Tanuja

Advertising