यूरोपीय संघ ने लगाया अमरीकी उत्पादों पर शुल्क, ट्रंप ने दी कारों पर 20% शुल्क की धमकी

Saturday, Jun 23, 2018 - 05:39 AM (IST)

वाशिंगटन: यूरोपीय संघ ने अमरीका के साथ व्यापार युद्ध जवाबी कार्रवाई करते हुए बुर्बों व्हिस्की , जींस और मोटरसाइकिल जैसे लोकप्रिय अमरीकी उत्पादों पर शुक्रवार से शुल्क लगा दिया। इसके जवाब में अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूरेपीय संघ से आने वाले कारों पर 20 प्रतिशत शुल्क लगाने की नई धमकी दी है। 

यूरोपीय संघ की आधिकारिक पत्रिका के अनुसार ये शुल्क मध्यरात्रि से प्रभावी हो जाएंगे। फ्रांस के वित्तमंत्री ब्रुनो ली मैरे ने कहा, ‘‘ ये कदम अमरीका के निर्णय का तार्किक परिणाम हैं।’’ अमरीका ने यूरोपीय इस्पात एवं एल्युमिनीयम उत्पादों पर शुल्क लगा दिया था। यूरोपीय संघ ने इसके प्रत्युत्तर में 2.8 अरब यूरो यानी 3.3 अरब डॉलर के अमरीकी उत्पादों पर शुल्क लगाया है। 

ट्रंप ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ‘‘यूरोपीय संघ द्वारा अमेरिका पर लंबे समय से लगाए शुल्क तथा व्यापारिक रुकावटों को देखते हुए यदि इन शुल्कों और रुकावटों को जल्दी नहीं हटाया गया तो हम अमेरिका आ रहे उनके कारों पर 20 प्रतिशत शुल्क लगाएंगे। उन्हें (कारों को) यहीं बनाओ।’’     

 

Punjab Kesari

Advertising