यूरोप में जंगल की आग से हाहाकार; फ्रांस-स्पेन में हालात बेकाबू, लाखों लोग हुए बेघर (Video)
punjabkesari.in Sunday, Jul 26, 2026 - 07:24 PM (IST)
International Desk: दक्षिण-पश्चिम फ्रांस में भीषण वनाग्नि के कारण रविवार रात अन्य 55,000 लोगों को अपना घर-बार छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर जाना पड़ा। शराब के लिए दुनिया भर में मशहूर शहर बोर्दो के बेहद करीब तक आग के फैलने के बीच, केवल एक ही क्षेत्र से अब तक करीब 3 लाख लोगों को निकाला जा चुका है। गिरोंड क्षेत्र के अधिकारियों ने बोर्दो के दक्षिण-पश्चिम में स्थित पांच और इलाकों को रात में खाली कराने के आदेश जारी किए।
WATCH: Security camera footage captures a wildfire racing toward a home near Madrid.
— Fox News (@FoxNews) July 26, 2026
Raging wildfires have forced more than 300,000 people to flee their homes across Spain and France as firefighters battle the fast-moving blazes. pic.twitter.com/iZX5Dujp9k
अधिकारियों की ओर से जारी बयान के अनुसार, रात में चली तेज तूफानी हवाओं ने आग को और भड़का दिया, जिससे सप्ताह के मध्य से धधक रही यह आग विकराल होती जा रही है। गिरोंड के प्रशासनिक प्रमुख ने बोर्दो से दक्षिण-पश्चिम की ओर जाने वाले एक प्रमुख राजमार्ग को भी आंशिक रूप से बंद करने के निर्देश दिए हैं। बोर्दो के मेयर ने कहा, ''आग अब भी महानगरीय क्षेत्र की सीमा के करीब धधक रही है।''
200,000 forced to FLEE as wildfires RAGE across France and Spain pic.twitter.com/xtyy7rHV0H
— Iruofagha the Eternal love 😂 (@EternalLoveLif1) July 25, 2026
उन्होंने कहा कि इस समय जहां आग धधक रही है, वह स्थान शहर से महज 15 किलोमीटर दूर है। दक्षिण में स्थित लांद क्षेत्र में भड़की दूसरी वनाग्नि के कारण भी इस सप्ताह 30,000 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। इन दोनों घटनाओं के कारण 2.50 लाख से अधिक लोग बेघर हो गए हैं। उधर, पड़ोसी देश स्पेन में भी स्थिति गंभीर बनी हुई है। मैड्रिड के पश्चिम में लगी वनाग्नि के कारण इस सप्ताह 70,000 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।
