तालिबान के साथ वार्ता पर यूरोपीय यूनियन की नजर, मान्यता देने की कोई योजना नहीं

Wednesday, Aug 18, 2021 - 02:41 AM (IST)

ब्रसेल्सः यूरोपीय यूनियन (ईयू) की अफगानिस्तान पर तालिबान के नियंत्रण के बाद उसे तत्काल मान्यता देने की योजना नहीं है। हालांकि, वह यूरोपीय नागरिकों और ईयू के साथ काम करने वाले अफगानों की सुरक्षित निकासी के लिये उससे बात करेगा। ईयू ने मंगलवार को यह जानकारी दी। 

यूरोपीय यूनियन में शामिल देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक की अध्यक्षता के बाद ईयू के विदेश नीति प्रमुख जोसेप बोरेल ने शरणार्थियों के एक नए पलायन को रोकने में मदद करने के लिए तालिबान के साथ बातचीत शुरू करने के महत्व को भी रेखांकित किया। 

बोरेल ने पत्रकारों से कहा, ''हमें काबुल में अधिकारियों के संपर्क में रहना है, फिर चाहे वे कोई भी हों। तालिबान युद्ध जीत चुका है। लिहाजा, हमें उनसे बात करनी होगी। इस वार्ता में विदेशी आतंकवादियों की वापसी को रोकने के तरीकों पर भी चर्चा की जाएगी। यह आधिकारिक मान्यता की बात नहीं है। यह तालिबान के साथ समझौते का मामला है।'' 

Pardeep

Advertising