यूरोपीय संघ रूस पर आर्थिक प्रतिबंधों की मियाद बढ़ाने पर सहमत

Friday, Jun 29, 2018 - 08:05 PM (IST)

ब्रसेल्स : यूरोपीय संघ के नेताओं ने शुक्रवार को एक शिखर वार्ता में रूस पर लगाए गए दंडात्मक आर्थिक प्रतिबंधों को छह महीने और बढ़ाए जाने पर सहमति जताई है। रूस पर यह प्रतिबंध यूक्रेन में लड़ाई के चलते लगाए गए हैं। यूरोपीय संघ ने जुलाई 2014 में पहली बार रूस पर प्रतिबंध लगाए थे।

यह प्रतिबंध जुलाई 2014 में मलेशिया एयरलाइन के विमान एमएच -17 को यूक्रेन में गिराए जाने के चलते लगाए गए थे जिसमें कुल 298 लोगों की मौत हो गई थी। ब्रसेल्स में शिखर वार्ता के बाद यूरोपीय परिषद में शामिल 28 देशों के नेताओं के समूह ने कहा कि यूरोपीय संघ रूस पर छह महीने के लिए प्रतिबंध बढ़ाए जाने पर राजी है।  

Punjab Kesari

Advertising