इथियोपिया के PM को शांति का नोबेल, पड़ोसी देश से विवाद खत्म कर पेश की मिसाल

Friday, Oct 11, 2019 - 04:14 PM (IST)

इंटरनेशनल डेस्क: इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद का नाम नोबेल शांति पुरस्कार के लिए चुना गया है। यह पुरस्कार उनके देश के चिर शत्रु इरिट्रिया के साथ संघर्ष को सुलझाने के लिए दिया जाएगा। नोबेल कमेटी ने इसकी जानकारी दी है।

नोबेल पुरस्कार जूरी ने बताया अबी को शांति और अंतर्राष्ट्रीय सहयोग प्राप्त करने के प्रयासों के लिए और विशेष रूप से पड़ोसी इरिट्रिया के साथ सीमा संघर्ष को सुलझाने के निर्णायक पहल के लिए इस पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। अबिय को मिले इस सम्मान के जरिए इथियोपिया और पूर्व व उत्तर-पूर्व अफ्रीकी क्षेत्र में शांति के लिए प्रयास कर रहे सभी लोगों को भी पहचान मिली है।

43 साल के अबी अहमद अप्रैल 2018 में इथोपिया के प्रधानमंत्री बने थे। उन्होंने उसी समय स्पष्ट कर दिया था कि वह इरिट्रिया के साथ शांति वार्ता को बहाल करेंगे। इरीट्रिया के राष्ट्रपति इसाइआस अफवेरकी के साथ अबिय ने शांति समझौते के लिए तेजी से काम किया और दोनों देशों के बीच लंबे अर्से से चले आ रहे विवाद को खत्म किया। अबी को नोबेल दिए जाने के लिए यही सबसे बड़ा आधार बना।


 

vasudha

Advertising