दुनिया से 7 साल पीछे हैं यह देश , अभी भी चल रहा है 2012

Saturday, Oct 12, 2019 - 01:04 PM (IST)

इंटरेशनल डेस्कः दुनिया भर में सन 2019 चल रहा है, लेकिन एक देश के लोग बाकी दुनिया से 7 साल पीछे हैं। इस देश में अभी भी सन 2012 चल रहा है। यही नहीं, इस देश में एक साल 13 महीनों का होता है। इथियोपिया दुनिया का एसा पिछड़ हुआ देश है जहां पर साल 2019 नहीं बल्कि 2012 चल रहा है ।

इस देश की आबादी महज 10 करोड़ के आसपास है। ख़ास बात ये है कि जहां दुनिया के तमाम देश 1 जनवरी को अपना नया साल मनाते हैं वहीं इथियोपिया के निवासी 11 सितंबर को अपना नया साल मनाते हैं। दरअसल, इथियोपिया वासियों का अपना खुद का कॉप्टिक कैलेंडर है जिसके हिसाब से वो चलते हैं। वहीं दुनिया के तमाम देश एक ही ग्रिगोरियन कैलेंडर के हिसाब से चलते हैं और उनके त्योहार भी इसी कैलेंडर के हिसाब से होते हैं।

इथियोपिया के निवासी ऐसा मानते हैं कि ईसा मसीह का जन्म 7BC में हुआ था और इसी हिसाब से यहां दिनों की गिनती शुरू हुई, जिसके बाद कॉप्टिक कैलेंडर का निर्माण किया गया। इथियोपिया में कोई भी त्यौहार उस दिन नहीं मनाया जाता है जब पूरी दुनिया उस त्योहार को

Tanuja

Advertising