वर्ष 2017 के अंत तक चीन लगा देगा इस व्यापार पर प्रतिबंध

Saturday, Dec 31, 2016 - 03:14 PM (IST)

बीजिंग: चीन वर्ष 2017 के अंत तक हाथी दांत के व्यापार पर प्रतिबंध लगा देगा।   चीन ने यह फैसला तेजी से घटती हाथियों की संख्या को देखते हुए किया है और उसके इस कदम को अफ्रीकी हाथियों के हित में माना जा रहा है। 

चीन ने जंगली जानवरों और पौधों के अवैध व्यापार के खिलाफ अभियान के तहत इस वर्ष मार्च में 3 वर्षों के लिए हाथी दांत के आयात पर प्रतिबंध लगा दिया था। न्यूज एजैंसी शिन्हुआ ने एक सरकारी बयान का हवाला देते हुए यह जानकारी दी। 

Advertising