फैशन शो में सुपर मॉडल पहनेगी एेसी फैंटेसी ब्रा, कीमत उड़ा देगी होश

Thursday, Nov 08, 2018 - 02:00 PM (IST)

न्यूयॉर्कः अमेरिका के न्यूयॉर्क में होने वाले एक फैशन शो में सुपर मॉडल एलेस्का होस्क एक स्पेशल ब्रा पहनकर कैटवॉक करेंगी, जिसकी कीमत जान कर आपके होश उड़ जाएंगे। एलेस्का के विक्टोरिया सीक्रेट फैशन शो में कैटवॉक करने के लिए स्वारोवस्की द्वारा खासतौर पर हीरा जड़ित ड्रीम एंजेल्स फैंटेसी ब्रा डिजाइन किया गया है। इस ब्रा की कीमत 72 लाख रुपए है। इससे बनाने में 2100 स्वारोवस्की हीरे और टोपाज पत्थर का इस्तेमाल किया गया है। करीब 930 घंटों की मेहनत के बाद यह ब्रा तैयार हुई है। 

होस्क को 7 नवंबर को अपने जन्मदिन के एक दिन पहले  सूचना मिली कि उन्हें हीरा जड़ित फैंटेसी ब्रा पहनने के लिए चुना गया है। इसके बाद उन्होंने अपने इंस्टाग्राम एक तस्वीर पोस्ट किया और लिखा, "जिंदगी में जन्मदिन का इससे बड़ा तोहफा नहीं मिला है। यह उन सभी के लिए है जो कड़ी मेहनत में विश्वास करते हैं और अपने सपनों को पूरा करने के लिए यहां पहुंचते हैं। मेरे सपने को सच करने के लिए धन्यवाद। कुछ दिनों में लाखों डॉलर कीमत वाली ब्रा को पहन फैशन शो करने के लिए अब ज्यादा इंतजार नहीं कर सकती।"

मॉडल होस्क वर्ष 2011 से विक्टोरिया सीक्रेट के साथ काम कर रही हैं। उन्होंने विक्टोरिया सीक्रेट पिंक ब्रांड एम्बेसडर के रूप में अपना काम शुरू किया था। वर्ष 2014 में उन्हें पहली बार विंग्स का सेट और विक्टोरिया सीक्रेट एंजेल का टाइटल दिया गया था। उसके बाद वर्ष 2016 में उन्होंने पेरिस में ब्रांड के फैशन शो की शुरुआत की और फिर 2017 में शंघाई में इसकी शुरुआत की। यह पहली बार है जब ग्राहक ड्रीम एंजेल फैंटेसी ब्रा के वर्जन को खरीद पाएंगे। स्वारोवस्की क्रिस्टलयुक्त ब्रा विक्टोरिया सीक्रेट के चुनिंदा स्टोर्स पर और ऑनलाइन उपलब्ध होंगे। ग्राहकों को इसके लिए करीब 18 हजार रुपए देने हाेंगे।

Tanuja

Advertising