नाइजीरिया में आत्मघाती हमले में आठ लोगों की मौत

Monday, Jul 17, 2017 - 11:57 PM (IST)

मैदुगुड़ी: उत्तरपूर्वी नाइजीरिया में अशांत क्षेत्र के एक मस्जिद में एक महिला आत्मघाती हमलावर ने आज विस्फोट कर खुद को उड़ा लिया जिससे आठ लोगों की मौत हो गई। बोरनो राज्य आपात प्रबंधन एजेंसी के प्रमुख अहमद सतोमी ने कहा कि वर्ष 2009 से बोको हराम की हिंसा के केंद्र में रहे मैदुगुड़ी के लंदन सिकी इलाके में स्थानीय समयानुसार सुबह साढ़े पांच बजे (वैश्विक समयानुसार साढ़े चार बजे) विस्फोट हुआ।

उन्होंने बताया, उसने आठ लोगों को मार डाला और 15 अन्य को घायल कर दिया। नमाज के दौरान असैन्य जेटीएफ (संयुक्त कार्यबल मिलिशिया) मस्जिद की सुरक्षा करती है। महिला की गतिविधि संदिग्ध देखकर बाशिंदों ने उसका पीछा किया। इसी बीच वह मस्जिद की आेर गई। उसे तलाशी के लिए रुकने को कहा गया लेकिन अचानक उसने विस्फोट कर खुद को उड़ा लिया।

सतोमी ने बताया कि उसी वक्त मैदुगुड़ी में तीन अन्य महिला आत्मघाती हमलावरों का पता लगा। म’मानती इलाके में दो महिला मारी गई और एक अन्य ने सिमारी के उपनगरीय इलाके में खुद को विस्फोटकों से उड़ा लिया।

Advertising