सऊदी अरब के तट पर जहाज में फंसे 8 भारतीय नाविक, 3 की हालत गंभीर

Monday, Mar 23, 2020 - 03:44 PM (IST)

दुबईः संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में खोर फक्कान तट पर आठ भारतीय नाविक पिछले 9 महीने से बिना वेतन के एक जहाज में फंसे हुए हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इन में से 3 बीमार हैं औऱ उनकी हालत काफी गंभीर है। रिपोर्ट के अनुसार एमवी हूट नामक जहाज में फंसे नाविक जून 2019 से खोर फक्कान तट पर अनजाने में एक कानूनी विवाद में फंस गए थे। इन में से दो बुखार से पीड़ित हैं जबकि एक त्वचा संक्रमण से जूझ रहा है। इन लोगों के पास स्वास्थ्य सेवा या दवाओं की पहुंच नहीं है। ऐसे में चालक दल के अन्य सदस्यों को डर है कि वे भी बीमार पड़ सकते हैं।

 

जहाज के मुख्य अधिकारी सुरेश कुमार ने अखबार को फोन पर बताया, हमारी हालत दिन-ब-दिन बिगड़ती जा रही है। हम मानसिक और शारीरिक दोनों तरह से थक चुके हैं। मुझे नहीं पता कि हम इस तरह से कब तक यहां रहेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि शिपिंग कंपनी ने 9 महीने से उन्हें वेतन भी नहीं दिया है। इंजन का रखरखाव करने वाले जसपाल सिंह (32) ने कहा कि वे उधार लेकर काम चला रहे हैं। हम में से 2 बुखार से पीड़ित है जबकि हमारा रसोइए के पूरे शरीर पर संक्रमण हो चुका है। हमारे पास पीने के पानी की भी भारी कमी है। हम में से कई लोग कुछ महीनों से नहाए भी नहीं है। हमें नहाने के लिए मजबूरी में समुद्री पानी का सहारा लेना पड़ रहा है। हमने कई अधिकारियों से इस मुद्दे पर बात की लेकिन कुछ समाधान नहीं निकल पा रहा है।

 

सुरेश के मुताबिक, जहाज एक जून को शारजाह के हमारियाह पोर्ट से निकला था। लेकिन हमें मध्य समुद्र में तेल भरना पड़ा। तट रक्षकों ने बिना अनुमति के तेल भरने को लेकर हमारे जहाज को पकड़ा और खोर फक्कान ले गए। सुरेश के मुताबिक, इसमें हमारी गलती नहीं बल्कि जहाज मालिक ने तेल भरने के लिए एक बोट वहां भेजी थी। तब से हम यहीं पर एंकर डालकर रहने को मजबूर हैं। मामला फुजाइराह कोर्ट में चल रहा है। जब तक हमारे पक्ष में फैसला नहीं आ जाता हम जहाज को नहीं छोड़ सकते।

Tanuja

Advertising