दुनिया की सबसे मोटी महिला 25 साल से घर में कैद(देखें तस्वीरें)

Monday, Oct 24, 2016 - 02:45 PM (IST)

काहिरा: दुनिया में कई एेसे लोग हैं जो गंभीर बीमारी से ग्रस्त होने के चलते मोटापे का शिकार हो जाते है। एेसी ही मिस्र में रहने वाली Iman Ahmad Abdulati(36)नाम की महिला एेक एेसी बीमारी से पीड़ित है जिसके चलते उसका वजन करीब 500 किलो तक पहुंच चुका है।मिस्त्र की यह महिला दुनिया की सबसे मोटी महिला है और अलेक्जेंद्रिया में रहने वाली ये महिला 25 सालों से अपने घर से बाहर नहीं निकल पाई है।

Iman परजीवी संक्रमण से ग्रस्त है जिससे अंगों में सूजन हो जाता है। मोटापे के कारण ये न हिल सकती है और न ही अपना कोई काम खुद कर सकती है। वह अपनी मां और बहन चायमा अब्दुलाती पर निर्भर है, जो उनकी हर रोज के खाने, कपड़े बदलने और साफ -सफाई का कार्य करती हैं। अपने ज्यादा वजन के चलते 11 साल की उम्र से ही वह अपने पैरों पर खड़ी नहीं हो पाई, इस तरह उन्होंने घर में रेंगना शुरू किया और आज बिस्तर पर ही अपना जीवन व्यतीत करने पर मजबूर है।चिकित्सकों का कहना हैं कि ग्रंथियों के नष्ट होने के कारण उनके शरीर में ज्यादा पानी जमा हो जाता है।
 

Advertising