मिस्र के शीर्ष आतंकी को फांसी की सजा

Wednesday, Mar 04, 2020 - 05:25 PM (IST)

काहिरा: मिस्र ने बुधवार को कई बड़े आतंकी हमलों में शामिल शीर्ष आतंकी हिशाम अश्मावी को मौत की सजा दी। सेना ने यह जानकारी दी। सेना के प्रवक्ता तमेर-अल-रिफायी ने कहा कि सैन्य अदालत के फैसले के बाद अश्मावी को फांसी दी गई। उन्होंने बताया कि सभी न्यायिक प्रक्रियाओं को पूरा करने के बाद सजा को अंजाम दिया गया। अश्मावी पूर्व में विशेष बल के अधिकारी रहे हैं।

 

Tanuja

Advertising