बंदर के साथ शर्मनाक हरकत कर दिखी महिला, वीडियो हुआ वायरल

Saturday, Dec 29, 2018 - 03:47 PM (IST)

काहिरा: मिस्र की एक अदालत ने बंदर का ‘यौन उत्पीडऩ’ करने पर एक 25 वर्षीय युवती को तीन साल की जेल की सजा सुनाई है। मिस्र के दैनिक समाचार पत्र अल अहराम ने गुरुवार को यह जानकारी दी। अखबार में छपी खबर के अनुसार यह मामला उत्तर मिस्र का है। मानसौरा शहर की एक अदालत ने बासमा अहमद को ‘भड़काने’ और ‘सार्वजनिक तौर पर अश्लील हरकत करने’ का दोषी पाया।

वीडियो हुआ था वायरल 
महिला को डेढ़ मिनट का एक वीडियो वायरल होने के बाद अक्टूबर में गिरफ्तार किया गया था। खबर में कहा गया है बचाव पक्ष ने स्वीकार किया है कि उसने यह कृत्य किया है। ‘महिला ने कहा, ‘‘ उसका इरादा अभद्र कृत्य करने का नहीं था और वह बंदर को केवल गुदगुदी कर रही थी।’’  वायरल वीडियो में महिला को बंदर का गुप्तांग को छूते हुए दिखाया गया है। यह वीडियो मिस्र के मीडिया में बहुत तेजी से फैला। इसके बाद महिला को गिरतार किया गया था। महिला सजा के खिलाफ अपील कर सकती है। 

Anil dev

Advertising