मिस्र में कृषि संगरोधन विभाग के नए प्रमुख की नियुक्ति

Monday, Jan 09, 2017 - 05:36 PM (IST)

काहिराः मिस्र ने कृषि संगरोधन विभाग के नए प्रमुख को नियुक्त किया है। मिस्र के कृषि मंत्रालय ने आज एक वक्तव्य जारी कर इस बात की जानकारी दी।

वक्तव्य के अनुसार नजला मौसा बालाबेल को कृषि संगरोधन विभाग के केन्द्रीय प्रशासन का नया प्रमुख नियुक्त किया गया है। गौरतलब है कि मिस्र में गत वर्ष सामान्य फफूंद वाले गेंहू की खरीद को लेकर विवाद हो गया था ।
 

Advertising