मिस्र की शीर्ष अदालत ने सऊदी अरब को लेकर ये फैसला किया खारिज

Monday, Jan 16, 2017 - 04:09 PM (IST)

काहिराः मिस्र की शीर्ष अदालत ने आज अपने अंतिम और अहम फैसले में सरकार की उस योजना को खारिज कर दिया जिसमें सऊदी अरब को लाल समुद्र स्थित दो निर्जन द्वीपों को सौंपे जाने की बात कही गई थी। न्यायालय के इस फैसले के बाद अदालत परिसर में मौजूद लोग खुशी से चिल्लाने लगे । 

न्यायालय के फैसले  ने दोनों द्वीपों तिरान तथा सानाफिर पर मिस्र की संप्रभुता की पुष्टि कर दी है। न्यायालय ने अपनी टिप्पणी में यह भी कहा कि सरकार यह सबूत देने में नाकाम रही है कि इन द्वीपों पर सऊदी अरब का मालिकाना हक था।  
 

Advertising