इक्वाडोर में 7 प्रदर्शनकारियों की मौत, 1340 घायल

Monday, Oct 14, 2019 - 05:39 PM (IST)

ब्यूनस आयर्सः इक्वाडोर में जारी विरोध प्रदर्शन में मारे गए लोगों की संख्या बढ़कर सात हो गई है, जबकि 1340 लोग घायल हुए है। प्रशासनिक कार्यालय ने रविवार को ट्वीट कर कहा, ‘‘ कुल 1152 लोगों को हिरासत में लिया गया है, 7 की मौत हुई है और 1340 लोग घायल है।'' पहले मिली रिपोटरं में पांच प्रदर्शनकारी मारे जाने की बात कही गयी थी।

 

उल्लेखनीय है कि अक्टूबर के शुरु से ही इक्वाडोर में व्यापक स्तर प्रदर्शन हो रहे है। राष्ट्रपति लेनिन मोरेनो ने दशकों पुरानी ईंधन सब्सिडी को समाप्त कर दिया था।और कहा था कि देश अब इसे बर्दाश्त नहीं कर सकता है।

 

जिसके बाद हजारों लोगों ने सरकार के आर्थिक सुधारों के विरोध में रैली निकाली। इक्वाडोर के अटॉर्नी जनरल कार्यालय ने कहा कि गिरफ्तार किए गए प्रदर्शनकारियों पर आतंकवाद के आरोप लगाए गए है। प्रदर्शनकारियों ने लोगों के जीवन को संकट में डाला और सार्वजनिक सम्पत्ति को नुकसान पहुंचाया है।

Tanuja

Advertising