राष्ट्रपति की विवादित टिप्पणी- महिलाएं गंदी शक्ल वाले मर्दों पर लगाती हैं रेप का आरोप

Monday, Feb 03, 2020 - 11:34 AM (IST)

लंदनः एक देश के राष्ट्रपति द्वारा रेप को लेकर महिलाओं की पसंद पर दिए गए एक विवादित बयान से पूरी दुनिया में बवाल मच गया है। इस राष्ट्रपति ने कहा कि महिलाएं यौन शोषण की शिकायत तब करती हैं जब वह कोई बुरी शक्ल वाला या गंदा दिखने वाला आदमी करता है। उनकी इस टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई और पूरी दुनिया के लोग उनको जमकर कोस रहे हैं।

 

राष्ट्रपति सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल हो रहे हैं । जानकारी के अनुसास इक्वाडोर के राष्ट्रपति ने गुआयाक्विल शहर में आयोजित इकोनॉमिक्स कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि यौन शोषण का आरोप हमेशा ही बुरे दिखने वाले आदमियों के लिए ज्यादा खतरनाक होता है जबकि, खूबसूरत दिखने वाले आदमियों के लिए यह खतरा कम रहता है। इक्वाडोर के एक अखबार ने लिखा है कि लेनिन मोरेनो ने इस बात पर जोर दिया कि यह अच्छी बात है कि महिलाएं यौन शोषण के खिलाफ आवाज उठा रही हैं।

 

लेकिन कई बार वो बुरी शक्ल या गंदे दिखने वाले आदमियों से नाराज हो जाती हैं, इसके बाद वे शिकायत कर देती हैं। लेनिन मोरेनो ने कहा कि महिलाएं यौन शोषण का आरोप गंदी शक्ल वाले आदमियों पर लगा देती हैं लेकिन खूबसूरत और स्मार्ट आदमियों के साथ बनाए गए संबंध उन्हें यौन शोषण नहीं लगते।कई बार हम ऐसे मामलों को जानबूझकर बढ़ा-चढ़ा कर बताया जाता है।

 

इसके लेनिन मोरेनो सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल हो रहे हैं। इसके बाद लेनिन मोरेनो ट्वीट कर अपनी सफाई में कहा कि यौन शोषण पर मैंने जो बयान दिया था उसका लोग गलत मतलब निकाल रहे हैं। मैं इस विषय की गंभीरता को कम नहीं आंकता लेकिन अगर किसी को मेरी बात बुरी लगी है तो मैं सभी से माफी मांगता हूं।

Tanuja

Advertising