नोटबंदी को सराहने वाले थेलर इस बात से हुए थे हैरान

Tuesday, Oct 10, 2017 - 02:48 PM (IST)

भाजपा आईटी सेल ने नोटबंदी को एक बार फिर से प्रचारित करने की कोशिश में नोबेल विजेता अर्थशास्त्री रिचर्ड थेलर के पुराने ट्वीट को रीट्वीट किया है। लेकिन भाजपा आईटी सेल ने थेलर की उस बात का ध्यान नहीं रखा जिसमें उन्होंंने दो हजार के नोटों को लेकर हैरानी जताई है। दरअसल रिचर्ड थेलर ने पिछले साल हुई नोटबंदी को सराहा था। उन्होंने ट्वीट किया था, यह वही नीति है, जिसका मैंने लंबे समय से समर्थन किया है। यह कैशलेस की ओर पहला कदम है और भ्रष्टाचार कम करने के लिए अच्छी शुरुआत है।


भाजपा आईटी सेल के इंचार्ज अमित मालवीय ने इसी ट्वीट को नोटबंदी के क्रेडिट को बढ़ाने की कोशिश में रिट्वीट कर दिया। उन्होंने थेलर कैशलेस के जरूर समर्थन को जरूर देखा पर जब थेलर को जब यह जानकारी हुई कि 1000 रुपए के नोट के बदले में दो हजार के नोट लाई जा रही है तो उन्होंने इस बात पर हैरानी जाहिर करने वाला भी एक अन्य ट्वीट दिया जिसमें उन्होंने लिखा, था कि सच में? अरे नहीं।



बात यहीं नहीं खत्म होती, इस ट्वीट पर अमित मालवीय के अलावा भाजपा के अन्य नेताओं का ध्यान नहीं गया। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, भाजपा आईटी सेल के पूर्व मुखिया अरविंद गुप्ता, मुंबई से भाजपा प्रवक्ता सुरेश नऱुआ सहित अन्य लोगों ने भी मालवीय के थेलर वाले ट्वीट को रिट्वीट किया। कुछ अन्य लोगों ने थेलर की उस प्रतिक्रिया को लेकर अमित मालवीय को ज्ञात कराना चाहा। उसके बावजूद भी मालवीय ने अपना ट्वीट नहीं हटाया। जिसे लेकर ट्वीटर उपयोगकर्ताओं ने खूब ट्रोल किया।


वहीं एक यूजर ने यह भी लिख दिया कि, क्या रिचर्ड थेलर को इसी ट्वीट के कारण नोबल दिया गया है जिसे आप उजागर कर रहे हो?


 

 

 

 

Advertising