नार्वे के द्वीप के पास समुद्र में भूकंप के झटके

Friday, Nov 09, 2018 - 10:13 PM (IST)

कोपेनहेगेनः आर्कटिक महासागर में शुक्रवार को एक शक्तिशाली भूकंप का झटका आया, जिसकी तीव्रता 6.8 थी। यह भूकंप नार्वे के लगभग निर्जन द्वीप के पास आया। इसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। नार्वे के भूकंप केंद्र एनओआरएसएआर ने कहा कि भूकंप द्वीप जान मायेन और ग्रीनलैंड के बीच समुद्र में देर रात दो बजकर 49 मिनट पर आया। भूकंप का केंद्र जान मायेन से करीब 120 किलोमीटर दूर और करीब 10 किलोमीटर की गहराई में स्थित था।

नार्वे की संवाद समिति एनटीबी ने कहा कि द्वीप पर 18 लोग थे, जिसमें सैन्य और मौसम संस्थान के कर्मी शामिल थे। ये लोग भूकंप के कारण नींद से उठ गए। एस. वेनेसलैंड ने एनटीबी से कहा, ‘‘ इसमें कोई घायल नहीं हुआ और सभी ठीक हैं। भूकंप इससे पहले भी आया है लेकिन इस बार यह काफी शक्तिशाली था।’’ उन्होंने बताया कि झटका 30 सेकंड तक रहा।

Yaspal

Advertising