नेपाल में भूकंप के झटके

Thursday, Mar 05, 2020 - 11:12 AM (IST)

काठमांडूः नेपाल के दोलखा जिले में वीरवार तड़के को भूकंप का झटका महसूस किया गया जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.3 दर्ज की गई। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी।

 

राष्ट्रीय भूकंप केंद्र ने बताया कि शाम सात बजकर 17 मिनट पर आए भूकंप का केंद्र दोलखा के सिगति क्षेत्र में था जो काठमांडू से सौ किलोमीटर पूर्व में स्थित है।काठमांडू के आसपास भी भूकंप का झटका महसूस किया गया। भूकंप में जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

Tanuja

Advertising