जापान में भूकंप के झटके, सुनामी की चेतावनी नहीं

Sunday, Sep 27, 2020 - 12:59 PM (IST)

टोक्यो: जापान के शिजुओका प्रान्त में रविवार को भूकंप के मध्यम झटके महसूस किये गये। जापान की मौसम विज्ञान एजेंसी ने बताया कि भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.3 मापी गयी।

 

भूपकं का केंद्र 35.1 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 137.8 डिग्री पूर्वी देशांतर पर सतह से 50 किमी नीचे था। भूकंप से जान-माल के नुकसान की कोई रिपोटर् नहीं है। अभी तक सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की गयी है।  

Tanuja

Advertising