इंडोनेशिया में भूकंप के झटके

Thursday, Jan 30, 2020 - 11:39 AM (IST)

इंटरनेशनल डेस्कः इंडोनेशिया में गुरुवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.7 दर्ज की गयी। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने इसकी जानकारी दी। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के मुताबिक भूकंप के झटके स्थानीय समयानुसार 0746 बजे महसूस किए गए।

 

भूकंप का केंद्र टरनेट शहर से 116 किलोमीटर पश्चिम में 15 किलोमीटर की गहराई पर स्थित था। भूकंप के कारण फिलहाल किसी के हताहत होने या नुकसान की खबर नहीं है और अभी तक सुनामी की चेतावनी भी जारी नहीं की गयी है।  

Tanuja

Advertising