मध्य इंडोनेशिया में 7.5 तीव्रता के भूकंप के झटके, सुनामी की चेतावनी जारी

Friday, Sep 28, 2018 - 07:51 PM (IST)

जकार्ताः  जापान में भयंकर तूफान के बाद प्राकृतिक आपदा ने अब इंडोनेशिया को घेर लिया है। इंडोनेशिया के सुलावेसी द्वीप में शुक्रवार को 6.1 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया। लेकिन तत्काल किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है। अमेरिकी भूगर्भ सर्वे ने बताया कि डोंग्गाला के मध्य सुलावेसी कस्बे के उत्तर में 30 किलोमीटर दूर करीब 18 किलोमीटर की गहराई में इसका केंद्र स्थित था। इंडोनेशिया की मौसम विज्ञान, जलवायु विज्ञान और भू-भौतिकी एजेंसी ने बताया कि इससे सुनामी का कोई खतरा नहीं है।

निवासी ने बताया आंखों देखा हाल 
डोंग्गाला के एक निवासी फिकरी ने फोन पर बताया कि वह घर से बाहर निकल आया, लेकिन उसके घर के आसपास दहशत का माहौल नहीं था। उन्होंने बताया कि उनके घर का सामान हिल-डुल रहा था और भूकंप के कारण दीवार में दरारें आ गई हैं।

पिछले हफ्ते भी महसूस हुए झटके
उन्होंने बताया कि पिछले हफ्ते भी हमने भूकंप के तीव्र झटके महसूस किए थे, इसलिए इस बार भय का माहौल नहीं था। इंडोनेशिया की भौगोलिक स्थिति के कारण भूकंप का खतरा हमेशा बना रहता रहता है। दिसंबर 2004 में पश्चिमी इंडोनेशिया के सुमात्रा में 9.1 तीव्रता का भूकंप आया था। इसके कारण आयी सुनामी से दर्जनों देशों में 2,30,000 लोग मारे गये थे।
     

Isha

Advertising