दक्षिणी यूनान के तट पर भूकंप के झटके

Monday, Aug 17, 2020 - 04:19 PM (IST)

एथेंस: दक्षिणी यूनान के तट पर सोमवार सुबह 5.1 तीव्रता का भूंकप आया। यूनान के संस्थान जियोडानेमिक्स ने यह जानकारी दी। भूकंप की वजह से संपत्ति के नुकसान या किसी के घायल होने की तत्काल खबर नहीं है।

 

स्थानीय समय के अनुसार भूकंप 10 बजकर 30 मिनट पर आया और इसका केंद्र दक्षिणी एथेंस में 119 किलोमीटर की गहराई में था। यूनान भूकंप संभावित क्षेत्र में आता है, हालांकि ज्यादातर भूकंपों में जान-माल की हानि नहीं होती है। 

Tanuja

Advertising