इंडोनेशिया में भूकंप के झटके, 5.8 रही तीव्रता

Sunday, Mar 07, 2021 - 11:51 AM (IST)

इंटरनेशनल डेस्कः इंडोनेशिया में पूर्वी प्रांत मलूकू में  भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.8 रही।  इन झटकों से अभी किसी भी प्रकार के नुकसान की कोई खबर नहीं है। इससे पहले भी यहां पर भूकंप के झटके महसूस किए जा चुके हैं। 

 
इससे पहले 10 फरवरी, 2021 को इंडोनेशिया में तेज भूकंप के झटके दर्ज किए गए थे। यूएस जियोलॉजिकल सर्वे ने बताया था कि रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.2 रही थी। इसका क्रेंद सुमात्रा द्वीप के दक्षिण-पश्चिम में स्थित बेंगकुलु प्रांत के बेंगकुलु शहर के दक्षिण दक्षिण-पश्चिम में 217 किलोमीटर दूर बताया गया था। वहीं, इसकी गहराई 10 किलोमीटर तक बताई गई थी। हालांकि, उस वक्त इस भूकंप के बाद  सुनामी की चेतावनी नहीं दी गई थी। 
 

Tanuja

Advertising