भूकंप के झटकों से दहला ताइवान, 2 की मौत, 200 घायल

Wednesday, Feb 07, 2018 - 05:36 AM (IST)

ताइपे: पूर्वी ताइवान में मंगलवार रात 6.4 तीव्रता का भूकंप का झटका महसूस किया गया। अमेरिकी भूगर्भशास्त्रियों ने बताया कि भूकंप का यह झटका हाल के दिनों में क्षेत्र में आने वाला नवीनतम झटका है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस घटना में 2 लोगों की मौत गई है जबकि 200 से अधिक लोग इसमें घायल हुए हैं। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार भूकंप स्थानीय समयानुसार रात 11 बजकर 50 मिनट पर आया। इसका केंद्र बंदरगाह शहर हुआलिन से करीब 21 किलोमीटर पूर्वोत्तर दिशा में था।  

ताइवान कैबिनेट ने राष्ट्रीय दमकल एजेंसी के हवाले से बताया कि भूकंप की वजह से ताइवान के पूर्वी तट स्थित एक होटल 6.4 की तीव्रता के भूकंप की वजह से धराशायी हो गया। ताइवान कैबिनेट ने कहा कि एक अन्य होटल क्षतिग्रस्त हुआ है। स्थानीय मीडिया ने बताया कि कई इमारतें गिर गई हैं। धराशायी होटल में करीब 30 व्यक्ति फंसे हुए हैं। 

Advertising